मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता किस बंगले में रहेंगी यह अभी नहीं हुआ फाइनल, दिल्ली के मंत्रियों और आतिशी को मिल गए बंगले

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार के मंत्रियों के लिए बंगलों की तलाश पूरी हो गई है। नेता विपक्ष आतिशी मार्लेना का पता भी बदलने जा रहा है। उन्हें भी नया बंगला मिलने जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता किस बंगले में रहेंगी यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह मालचा रोड चाणक्यपुरी में रहेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा विंडसर रोड वाले मौजूदा बंगले में रहेंगे। उन्हें बतौर सांसद यह बंगला मिला था। 2024 में वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन नियमों के मुताबिक किराया चुकाकर वह अभी भी उसी बंगले में रह रहे थे। एक बार फिर यह बंगला उनके नाम आवंटित हो गया है।

कानून मंत्री कपिल मिश्रा और सामाजिक कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिविल लाइंस में बंगला आवंटित किया गया है। मोहन सिंह बिष्ट को आप सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय वाला बंगला दिया गया है। यह सिविल लाइंस में राजनिवास मार्ग पर है।

आतिशी को भी नया बंगला मिला
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का पद की तरह अब पता भी बदल गया है। अब उन्हें 115 अंसारी रोड दरियागंज का सरकारी आवास मिला है। नेता विपक्ष के तौर पर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है। मंत्री के तौर पर उन्हें मथुरा रोड पर बंगला दिया गया था। बाद में उन्हें वह बंगला भी आवंटित किया गया, जहां अरविंद केजरीवाल रहते थे। हालांकि, वह वहां शिफ्ट नहीं हो पाईं।

सीएम रेखा गुप्ता के लिए तलाशा जा रहा आवास
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहां रहेंगी, यह सवाल अभी तक कायम है। बताया जा रहा है कि सीएम के लिए लुटियंस जोन में कहीं आवास की तलाश चल रही है। रेखा गुप्ता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह उस बंगले में नहीं रहेंगी जहां बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे। भाजपा इसे शीशमहल कहती है।

  • admin

    Related Posts

    चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन प्रदान किया जाएगा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    नई दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया (पीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- समाजिक एकता और भाईचारा बढ़ाने में सामूहिक विवाह बेहद सहायक

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिसमें हम प्रदेश की हर बेटी को सम्मान और गरिमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    आज शनिवार 11 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

    आज शनिवार 11 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

    बुधादित्य योग से मेष समेत इन 5 राशियों को मिला लाभ

    बुधादित्य योग से मेष समेत इन 5 राशियों को मिला लाभ

    10 मई 2025 शनिवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    10 मई 2025 शनिवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    शुक्रवार 09 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    शुक्रवार 09 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

    बुद्ध पूर्णिमा के पर पीपल के पेड़ की करें पूजा

    बुद्ध पूर्णिमा के पर पीपल के पेड़ की करें पूजा

    आज गुरुवार 08 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

    आज गुरुवार 08 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल