पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी, खेल मंत्रालय से मंजूरी मिली

नई दिल्ली

पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा. यह जानकारी गुरुवार को खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने दी है. यानी पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी

सूत्र ने कहा- हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के भारत में खेलने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय (सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच) मुकाबलों का मामला अलग होता है.  एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा. 

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण अगले महीने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था. एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी.

एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी.

हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने पाकिस्तान टीम के भारत आने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- हम सरकार के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगे. सरकार जो तय करेगी, वही हमारा रुख होगा.  भोला नाथ का यह बयान स्पष्ट करता है कि हॉकी इंडिया किसी भी राजनीतिक या कूटनीतिक फैसले में दखल नहीं देगा और पूरी तरह सरकार के निर्देशों का पालन करेगा. 

क्रिकेट के मैदान पर भी होगी भ‍िड़ंत! 
वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप मेंस टी20 एशिया कप 2025 में भ‍िड़ंत हो सकती है.  यह टूर्नामेंट 4 या 5 सितंबर से शुरू हो सकता है और 21 सितंबर तक होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच यूएई (UAE) में होने की संभावना जताई गई है.  

फाइनल शेड्यूल और वेन्यू का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा.  टूर्नामेंट के लिए यूएई (UAE) को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला 7 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इसी मैदान पर दोनों टीमें हाल ही में ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में भी भिड़ी थीं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति