विंबलडन के दौरान यानिक सिनर चोटिल, करवाना होगा ‘एमआरआई स्कैन’

लंदन
विंबलडन के चौथे दौर में ग्रिगोर दिमित्रोव के खिलाफ मुकाबले के शुरुआती चरण में यानिक सिनर गिरकर चोटिल हो गए, जिसके बाद वर्ल्ड नंबर-1 सिनर चोट की जांच के लिए ‘एमआरआई स्कैन’ कराने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सिनर विंबलडन के चौथे दौर में पहुंच गए हैं, क्योंकि ग्रिगोर दिमित्रोव को चोट के कारण मैच छोड़ना पड़ा।

चौथे दौर के मैचअप के पहले ही गेम में सिनर हार की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी बीच जमीन पर एक सहज दिखने वाली स्लाइड के दौरान उनकी कोहनी में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें ‘मेडिकल टाइमआउट’ मिला। हाल ही में अपने फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर से अलग होने के बाद, सिनर अब अपनी कोहनी के इलाज के लिए एटीपी टूर के फिजियो की मदद लेंगे।

सिनर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “उस तरह गिरना काफी दुर्भाग्यपूर्ण था। मैंने वीडियो देखी, तो लगा कि यह गंभीर नहीं था, लेकिन फिर भी मुझे काफी दर्द महसूस हुआ, खासकर सर्व और फोरहैंड पर। मैं दर्द को महसूस कर सकता था। अब देखते हैं, कल चोट की जांच करेंगे, फिर तय करेंगे आगे क्या करना है।” उन्होंने आगे कहा, “यहां एटीपी के अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट हैं। डॉक्टर भी अच्छे हैं। जैसा कि मैंने कहा, एमआरआई से पता चलेगा कि कहीं कोई गंभीर बात तो नहीं है, और फिर उसी के अनुसार इलाज किया जाएगा।”

इस मुकाबले में ग्रिगोर दिमित्रोव दो सेट से आगे चल रहे थे। इसी बीच दिमित्रोव अपने दाहिने हाथ के नीचे ‘पेक्टोरल मसल्स’ को पकड़कर मैदान पर गिर पड़े। जब तक उन्होंने गेम खत्म किया, तब तक वह दर्द से कराह रहे थे। दिमित्रोव अपनी सर्विसिंग आर्म को मुश्किल से उठा पाए और चोटिल होने के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा। यह लगातार पांचवां ग्रैंड स्लैम है, जिसमें उन्हें मैच के बीच में ही हटना पड़ा। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सिनर का सामना अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति