सावन के पहले सोमवार पर भद्रा का साया, इस समय भूलकर भी न करें शिव पूजा

सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो कि पूर्णरूप से शिवभक्ति को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है सावन के महीने में जो भी भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं. सावन का महीना जितना पवित्र है, उतना ही इसका सोमवार महत्वपूर्ण माना गया है. सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है और भद्रा के समय जलाभिषेक करना वर्जित होता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि भद्रा का साया कब तक रहेगा और किस समय आप शिव पूजन कर सकते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए. साथ ही, इस दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक भी करें. अगर आप सिर्फ इतना काम करते हैं, तो आपको जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और भगवान शिव आपसे प्रसन्न हो जाएंगे. लेकिन पूजा के समय भद्रा का खास ध्यान रखें.

ज्योतिष के अनुसार, यह भद्रा मृत्यु लोक में है, इसलिए इसे बहुत अशुभ माना जाता है. सावन के पहले सोमवार के दिन भद्रा का साया 14 जुलाई को सुबह 11:26 मिनट से लेकर 11:42 मिनट तक रहेगी. इस दौरान पूजा-पाठ और जलाभिषेक करना शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए आप 14 जुलाई को सुबह 11:26 मिनट से पहले ही भगवान शिव की पूजा कर लें.

पहला सोमवार शिव पूजा मुहूर्त

सावन के पहले सोमवार के दिन अगर आप शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करना चाहते हैं तो पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 14 जुलाई सुबह 5:05 मिनट से लेकर सुबह 11:20 मिनट तक है. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान पूजा का विशेष लाभ मिल सकता है. लेकिन 14 जुलाई को भद्रा के समय भूलकर भी भगवान शिव की पूजा न करें.

  • admin

    Related Posts

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति