फुटबॉल सेंसेशन आना मारिया मार्कोविच अब अमेरिका की नई लीग में खेलेंगी

वाशिंगटन

क्रोएशिया की आना मारिया मार्कोविच सिर्फ फुटबॉल नहीं खेलतीं, बल्कि मैदान पर उनकी हर एंट्री 'फैशन शो' जैसी लगती है. 25 साल की आना सोशल मीडिया पर ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर’ कही जाती हैं और अब उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका की ब्रुकलिन एफसी जॉइन कर ली है. इस डील को और भी खास बना दिया उनकी बहन कीकी मार्कोविच ने, जो उनके साथ इस टीम का हिस्सा बनी हैं.

आना मारिया जब मैदान पर उतरती हैं, तो दर्शकों की निगाहें गेंद से ज्यादा उन पर टिक जाती हैं. उनके हर टच में जैसे ग्लैमर और पैशन घुला हो. 

फुटबॉलर कम, सुपरमॉडल ज्यादा?

आना ने क्लब से जुड़ते हुए कहा, 'यह शहर और क्लब मुझे अलग तरह की ऊर्जा दे रहे हैं. बहन किकी के साथ यह सफर और भी रोमांचक होगा. हम यहां सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि असर छोड़ने आए हैं.'

स्विट्जरलैंड में पली-बढ़ी आना अब तक एफसी ज्यूरिख, ग्रासहॉपर्स और पुर्तगाल के ब्रागा जैसी टीमों के लिए खेल चुकी हैं. ब्रागा में रहते हुए उन्होंने अपने पार्टनर टोमस रिबेरो के और करीब आने की कोशिश की,लेकिन रिश्तों और करियर की उलझनों के बीच उन्होंने क्लब छोड़ा.उन्होंने एक बार मजाकिया, लेकिन दिल छू लेने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था – 'कभी-कभी फुटबॉल से नफरत सी हो जाती है.'

बिकिनी में फोटो के बारे में क्या कहती हैं?

आना सिर्फ अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में नहीं हैं. वह क्रोएशियाई राष्ट्रीय टीम की अहम खिलाड़ी हैं और 25 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2 गोल दाग चुकी हैं. लेकिन कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास, उनके स्टाइलिश आउटफिट्स और सोशल मीडिया पर उनके बिकिनी शॉट्स ही उन्हें अलग पहचान देते हैं.

बिकिनी फोटो से लेकर ग्लैमरस शूट्स तक, उनके हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स बरसते हैं. हालांकि इसके साथ ही उन्हें अक्सर सेक्सिस्ट कमेंट्स और स्लेजी मैसेज भी झेलने पड़ते हैं. आना का कहना है, 'जब मैं बिकिनी में फोटो डालती हूं तो लोग मुझे जज करते हैं, लेकिन अगर कोई मेल प्लेयर स्विमिंग ट्रंक में फोटो डाले तो उतनी बातें नहीं होतीं.'

आना मारिया मार्कोविच एक स्पोर्ट्स आइकन होने के साथ-साथ फैशन और ग्लैमर वर्ल्ड की क्रश भी बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके बोल्ड फोटोशूट्स अक्सर वायरल रहते हैं. कभी मैदान पर उनके पैरों का जादू, तो कभी उनकी हॉट लुक्स- फैन्स के लिए हर एंगल से वह एक फैंटेसी हैं.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति