एशिया कप हॉकी: भारत ने राजगीर में चीन को 4-3 से हराया, भारतीय टीम का विजयी आगाज

राजगीर
भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में जीत के साथ आगाज किया है. 29 अगस्त (शुक्रवार) को बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल (20वें मिनट, 33 वें मिनट और 47वें मिनट) दागे. जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल (18वें मिनट) किया. चीन की तरफ से दु शिंहाओ (12वें मिनट), चेन बेनहाई (35वें मिनट) और गाओ जिशेंग (41वें मिनट) गोल करने में सफल रहे. भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 31 अगस्त को जापान का सामना करेगी.

मुकाबले में पहले क्वार्टर में भारतीय टीम चीन पर हावी रही, लेकिन वो कोई गोल नहीं कर पाई. दूसरी ओर दु शिंहाओ ने खेल के 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके चीनी टीम को 1-0 की लीड दिला दी. फिर दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारतीय टीम को बराबरी दिला दी. इसी क्वार्टर के पांचवें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी गोल किया, जिसके चलते भारत ने 2-1 की लीड ले ली. हाफटाइम तक स्कोर यही रहा.

इसके बाद तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-1 की लीड दिला दी. हालांकि कुछ मिनट बाद ही चेन बेनहाई ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया. गाओ जिशेंग ने तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में गोल दागा जिससे स्कोर 3-3 हो गया. फिर चौथे एवं आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-3 की निर्णायक लीड दिलाई.

भारत ने कितनी बार जीता एशिया कप?
एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का ये 12वां संस्करण है. भारतीय टीम अब तक तीन बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी है. भारतीय टीम ने 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीता था. पाकिस्तानी टीम भी तीन बार (1982, 1985, 1989) एशिया कप में विजेता रह चुकी है. साउथ कोरिया ने सर्वाधिक पांच बार (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) एशिया कप जीता है.

भारत को पूल-ए में चीन, कजाकिस्तान और जापान के साथ रखा गया है. जबकि पूल-बी में साउथ कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हैं. देखा जाए तो कजाकिस्तान की टीम तीन दशक में पहली बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग ले रही है. कजाकिस्तान ने ओमान की जगह ली है. उधर बांग्लादेश ने पाकिस्तान का स्थान लिया है. पाकिस्तानी टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था.

दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी. खिताबी मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट की विजेता टीम अगले साल 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी. यानी भारत के पास एशिया कप खिताब जीतकर वर्ल्ड कप का टिकट पाने का बेहतरीन मौका है. भारत ने पहला मौका गंवा दिया क्योंकि वह खराब प्रदर्शन के चलते एफआईएच प्रो लीग में सातवें स्थान पर खिसक गया था.

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक.
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह.
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह.
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति