सीएम मोहन यादव के साथ बड़ा हादसा टला, हॉट एयर बैलून में लगी आग

मंदसौर

मंदसौर के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट एयर बैलून में सवार हुए थे, लेकिन तेज हवा (20 किमी/घंटा) के कारण बैलून उड़ नहीं सका. इसी दौरान बैलून के निचले हिस्से में आग लग गई. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. वहीं, सीएम जिस ट्रॉली में बैठे थे, उसे सुरक्षाकर्मियों ने मजबूती से संभाले रखा, जिससे वे पूरी तरह सुरक्षित रहे.

 मंदसौर में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। मंदसौर में सीएम के हॉट एयर बैलून में उड़ान भरने से ठीक पहले उसमें अचानक आग लग गई। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में शानिवार सुबह आग लग गई, इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता से आग को बुझाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सीएम मोहन यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचे थे और यहां बोटिंग का लुत्फ उठाया। इसके बाद वह मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के रोमांचकारी सफर पर निकल रहे थे। लेकिन हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से बैलून नहीं उड़ सका।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय सीएम बैलून के नीचे खड़े थे और बैलून में हवा भरने के दौरान उसके निचले हिस्से में आग लग गई। वहां मुस्तैद सिक्योरटी गार्ड्स ने तुरंत ट्रॉली को संभाला और आग को बुझाया, जिससे सीएम डॉ. यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद सीएम का हॉट एयर बैलून का सफर रद्द कर दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीसागर महासागर के समान है। यहां प्राकृतिक रूप से भी वन्यजीव संपदा है। मैं रात में यही रुका था और वॉटर एक्टिविटी में शामिल हुआ। पर्यटकों के लिए यह स्वर्ग समान है। विदेश क्यों जाना जब यहीं पर ऐसी धरोहर और स्पॉट हैं।

हॉट एयर बैलून एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह 6 से 7:30 बजे के बीच हवा की रफ्तार न के बराबर रहती है। हॉट एयर बैलून में हवा की रफ्तार जीरो होनी चाहिए, लेकिन जब सीएम सवार हुए, तब रफ्तार 15 से 20 किमी प्रतिघंटा तक थी। इस वजह से बैलून ऊपर नहीं जा सका। जब उसमें एयर भरी जा रही थी तो वह नीचे झुक गया। इससे निचले हिस्से में आग लग गई। इसके ठीक नीचे सीएम खड़े थे। इसके चलते सीएम सिक्योरिटी भी अलर्ट हुई और ट्रॉली को संभाले रखा। दूसरी ओर, एक्सपर्ट और कर्मचारियों ने आग को बुझाया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति