शेयर बाजार में दिवाली की रौनक! निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर, RIL और ये स्टॉक्स बने सुपरस्टार

मुंबई 

दिवाली का जश्‍न आज भारतीय शेयर बाजार भी मना रहा है. निफ्टी करीब 200 अंक ऊपर चढ़कर 25900 पर कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्‍स में 680 अंक की तेजी आई है. बैंक निफ्टी में भी करीब 400 अंक की तेजी देखी जा रही है. BSE के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 5 शेयरों में ही गिरावट आई है, बाकी सभी शेयर तेजी दिखा रहे हैं. 

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर में सबसे ज्‍यादा की उछाल आई है, जो 2.83 फीसदी चढ़कर 1457 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, कोटक महिंद्रा, एक्‍स‍िस बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर में करीब 2 फीसदी की रैली है. HDFC बैंक के शेयर में भी 1.50  फीसदी की उछाल आई है. गिरावट की बात करें तो ICICI Bank के शेयर में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है, बाकी शेयरों में मामूली गिरावट है. 

108 शेयरों में अपर सर्किट
BSE पर 3,397 एक्टिव शेयरों में से आज 1,949 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1,235 शेयर गिरावट पर हैं. 213 शेयर अनचेंज हैं और 81 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर कारोबार कर रहे हैं. 52 शेयरों में 52 वीक का निचला स्‍तर देखा जा रहा है. 108 शेयरों में अपर सर्किट है और 78 शेयरों ने लोअर लेवल टच किया है.  

सेक्‍टर्स की बात करें तो आज मेटल को छोड़कर FMCG, ऑटो, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल, फार्मा और हेल्‍थकेयर जैसे सेक्टर्स में करीब 1 फीसदी तक की तेजी आई है. 

बैंकिंग समेत ये शेयर आज के हीरो
डीसीबी बैंक के शेयर में आज 11 फीस
दी की तेजी आई है. साउथ इंडिया बैंक के शेयर में 10 फीसदी की तेजी आई है. एयू स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में 7 फीसदी, रेडिको खेतान के शेयर में करीब 4 फीसदी, पॉलिकैब इंडिया के शेयर में करीब 2.43 फीसदी की उछाल आई है. रिलायंस के शेयर में आज करीब 3 फीसदी की उछाल है. इसके अलावा, जियो फाइनेंशियल बैंक के शेयर में करीब 2 फीसदी, अडानी पावर के शेयर में 1.50 फीसदी, केनरा बैंक के शेयर में भी 1.55 फीसदी की तेजी आई है. कुल मिलाकर आज बैंकिंग स्‍टॉक ने निवेशकों को गदगद किया है. 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति