भक्तों के लिए खुशखबरी! हंसराज रघुवंशी ने श्याम खाटू बाबा को समर्पित नया गीत किया जारी

नई दिल्ली,

‘मेरा भोला है भंडारी’ फेम सिंगर हंसराज रघुवंशी अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। सिंगर के भक्ति गीत फैंस के दिलों को छू जाते हैं। क्योंकि उनके भक्ति गीतों में सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि आस्था की एक कहानी भी छिपी होती है, जो भक्त को उनके आराध्य के साथ जोड़ती है। अब बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव से पहले हंसराज रघुवंशी ने अपना नया भक्ति गीत रिलीज कर दिया है, जो आते ही छा गया है।

हंसराज रघुवंशी का नया भक्ति गीत “श्याम बाबा का जन्मदिन” रिलीज कर दिया है। गीत में हंसराज रघुवंशी धोबी का किरदार निभा रहे हैं और वे जहां भी इस्त्री किए कपड़े देने जाते हैं, वहां बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। ये देखकर हंसराज बहुत खुश होते हैं और अपनी छोटी सी झोपड़ी में बाबा का जन्मदिन मनाते हैं। गीत के अंत में बहुत अच्छा मैसेज दिया गया है, जिस पर लिखा है “खाटू श्याम के दरबार में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता है, सिर्फ प्रेम और भक्ति का रंग होता है।” गीत रिलीज के साथ ही फैंस को पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “वाह रघुवंशी जी, आपके गीत ने जन्मोत्सव की खुशी को दोगुना कर दिया है। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।”

एक अन्य ने लिखा, “आपकी आवाज में जादू है, ऐसा लग रहा है कि खुद बाबा श्याम ने आप पर खास कृपा की है।”

बता दें कि बाबा खाटू श्याम का जन्मदिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है और इस बार एकादशी 1 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी और 2 नवंबर की सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। ऐसे में बाबा श्याम का जन्मदिन देशभर के मंदिरों में 1 नवंबर को मनाया जाएगा, लेकिन देवउठनी एकादशी का व्रत 2 नवंबर को रखा जाएगा।

इसके पीछे के दो कारण हैं। पहला, एकादशी कभी भी दशमी युक्त नहीं होनी चाहिए। दशमी युक्त एकादशी को शुभ नहीं मानते हैं, जबकि दूसरा, एकादशी या कोई भी हिंदू त्योहार उदया तिथि के हिसाब से मनाया जाता है। ऐसे में देवउठनी एकादशी की उदया तिथि 2 नवंबर को है, इसलिए व्रत भी 2 नवंबर को ही रखा जाएगा।

 

 

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति