ताजमहल में बाल विदुषी ने किया शिव तांडव पाठ, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

आगरा
विश्व धरोहर ताजमहल एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाल विदुषी को ताजमहल के अंदर ‘शिव तांडव स्तोत्र’ का पाठ करते हुए नजर आ रही है। वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे असली इतिहास का संदेश बताते हुए समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे विरासत स्थल के नियमों की अनदेखी मान रहे हैं। बॉलीवुड फिल्म द ताज स्टोरी के समर्थन में बाल विदुषी लक्ष्मी ने यह वीडियो बनाया है। जिसमें वह कहते हुए नजर आ रही है, ‘ताजमहल नहीं, तेजोमहालय है।’

वीडियो के वायरल होने के बाद एएसआई (Archaeological Survey of India) के अधिकारियों में भी हलचल है। ताजमहल परिसर में धार्मिक गतिविधि को लेकर सुरक्षा और नियमों की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल एएसआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कैसे शूट किया गया।

मेटा पर शेयर किया वीडियो
बाल विदुषी लक्ष्मी ने युवती ने मेटा (फेसबुक) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप सभी लोग ज़्यादा से ज़्यादा फिल्म द ताज स्टोरी देखें और अपने इतिहास को जाने वर्तमान में जो ताजमहल है वो तेजोमहालय था, जिसकी सच्चाई सामने एक दिन ज़रूर आएगी बीते दिनों अपने जन्मदिन के अवसर पर जीवन में प्रथम बार मैं ताजमहल तेजोमहालय गई थी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से ये वीडियो अपलोड नहीं कर पाई, अब मेरी आप सभी से यह अपील है कि इस फिल्म को ज़्यादा से ज्यादा देखें और हिट करवाएं!’

हिंदू संगठनों ने युवती का किया समर्थन
ताजमहल के अंदर शिव तांडव पाठ को लेकर हिंदूवादी संगठनों, संत-साधु और धार्मिक नेताओं ने बाल विदुषी के समर्थन में किया है। वीडियो जारी करते हुए कई प्रमुख संतों ने इसे सनातन संस्कृति के जागरण की शुरुआत बताया है। महंत मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज सहित कई संतों ने बाल विदुषी लक्ष्मी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘एक नाबालिग बालिका ने भारत की असली पहचान को दुनिया के सामने रखा है।’ वहीं कुंवर अजय तोमर ने कहा, ‘बाल विदुषी ने सच्चाई का बिगुल बजाया है, अब इतिहास को छिपाया नहीं जा सकेगा।’

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति