मंगलवार को अवश्य करें ये कार्य, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

 

मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान श्रीराम के परम भक्त, हनुमान जी को समर्पित है। हनुमान जी की पूजा से मानसिक और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को साहस, शक्ति और समृद्धि मिलती है। हनुमान जी की भक्ति में पूरी निष्ठा और श्रद्धा रखनी चाहिए। उनका "राम" के प्रति अटूट प्रेम और भक्ति हमें जीवन में धैर्य, साहस और निष्ठा का पाठ पढ़ाते हैं।  हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी पूजा जाता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह उपाय करने से आप को भी मनचाहा लाभ मिल सकता है।

मंगलवार को हनुमान चालीसा और श्री राम के मंत्रों का जाप विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। मंगलवार की सुबह हनुमान जी की पूजा करें और शाम को बजरंगबली के मंदिर जरूर जाएं।

सारे बिगड़े काम पूरे करने हेतु हनुमान जी के सामने चमेली या सरसों के तेल का दीपक जलाएं, उसमें काली उड़द के कुछ दाने डाल दें।

घर से बाहर निकलने से पहले ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:" मंत्र बोलकर निकलना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से जिस काम के लिए घर से निकल रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है।

मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, संभव न हो तो अपने पास लाल रंग का कुछ भी रखें।

घर में हनुमान यंत्र रखें, हर मंगलवार उसका अभिषेक करें।

मंगलवार वाले दिन अपने सिर से 7 बार एक नारियल को घुमा कर हनुमान जी के मंदिर में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में पैसे की कमी नहीं रहती और धन की वृद्धि होती है।

अगर कोई नौकरी की तलाश में है या जॉब में कोई समस्या आ रही है तो हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं।

ॐ श्री हनुमते नमः" या "ॐ रामदूताय नम:" में से किसी एक मंत्र का 108 बार जाप करने से बजरंगबली को प्रसन्न कर सकते हैं।

admin

Related Posts

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी के दिन विधि-विधान से…

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत न केवल भगवान शिव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति