नई डीसीपी ईस्ट बनीं आईपीएस पी.डी. नित्या, कहा– महिला सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर रहेगा फोकस

जोधपुर

जम्मू-कश्मीर और AGMUT कैडर से राजस्थान कैडर में ट्रांसफर होकर आई 2016 बैच की आईपीएस ऑफिसर पी.डी. नित्या ने आज जोधपुर में डीसीपी ईस्ट का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डीसीपी ईस्ट कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीसीपी पी.डी. नित्या ने कहा कि उनका प्रमुख फोकस संगठित अपराधों पर रोक लगाना, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और स्मार्ट पुलिसिंग लागू करना होगा। उन्होंने बताया कि उनका पिछला अनुभव ज्यादातर जम्मू-कश्मीर में रहा, और राजस्थान में यह उनका पहला जिला है।

पी.डी. नित्या ने कहा, "मेरी कोशिश रहेगी कि पुलिसिंग को और बेहतर बनाएं और इसे प्रोफेशनल तरीके से लोगों तक पहुँचाएं। प्राथमिकताओं में ड्रग्स के खिलाफ काम करना, लोगों में जागरूकता लाना और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना शामिल है। क्राइम अगेंस्ट वूमेन भी हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा। जितने भी गंभीर अपराध होते हैं, उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की जाएगी। कोई भी हिंसक वारदात नहीं होनी चाहिए और इसके लिए प्रीवेंटिव एक्शन पर काम किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि हर जगह की पुलिसिंग अलग और चुनौतीपूर्ण होती है। उनका अनुभव जम्मू-कश्मीर में अलग था। राजस्थान एक शांतिप्रिय और सांस्कृतिक राज्य है। जोधपुर एक धरोहर शहर है और यहां के लोग भी अच्छे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जितना अच्छा सहयोग उन्हें मिलेगा, उतनी ही प्रभावी पुलिसिंग दी जा सकेगी। आपको बता दें कि आईपीएस पी.डी. नित्या 2016 बैच की ऑफिसर हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एसएसपी रामबन, एसएसपी पुलवामा और एसएसपी लेह के पद पर कार्य किया है। राजस्थान में ट्रांसफर होकर उन्होंने अब जोधपुर डीसीपी ईस्ट का पदभार संभाला है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति