‘महावतार नरसिम्हा’ ऑस्कर बेस्ट एनिमेटेड फिल्म कैटेगरी में शामिल, कई दिग्गज फिल्मों से टक्कर

मुंबई

फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। वर्ल्डवाइड इसने लगभग 326 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब यह फिल्म ऑस्कर को लेकर चर्चा में है। फिल्म 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की ऑस्कर रेस में शामिल हो गई है।

35 फिल्मों पर किया जा रहा विचार
अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 2026 के ऑस्कर में बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए चुनी गई 35 एनिमेटेड फीचर फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है। इन फिल्मों पर अभी विचार किया जाना है।

इन फिल्मों से होगा 'महावतार नरसिम्हा' का मुकाबला
'महावतार नरसिम्हा' का मुकाबला 'के-पॉप डेमन हंटर', 'जूटोपिया 2' और 'डेमन स्लेयर किमेत्सु नो याइबा इनफिनिटी कैसल' जैसी हिट फिल्मों से होगा। एक आधिकारिक बयान में, एएमपीएएस ने लिखा, '98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए एनिमेटेड फीचर फिल्म कैटेगरी में 35 फीचर फिल्में विचार के लिए मौजूद हैं। कुछ फिल्में अभी क्वालिफाई नहीं हुई हैं। इन्हें प्रोसेस पूरा करना होगा।'

फिल्म के बारे में
बता दें कि 'महावतार नरसिम्हा' अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी है। इसे शिल्पा धवन ने प्रोड्यूस किया है और यह होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है। यह 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कहानी कहती है। बताया जाता है कि इसके सात पार्ट रिलीज होंगे। यह इसका पहला पार्ट है। यह फिल्म अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति