तेजस्वी यादव की सीट पर आग का तांडव, शॉर्ट सर्किट से मची अफरातफरी, 20 घर जले

वैशाली

वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में भीषण आग लगने से करीब 20 घर जलकर राख हो गए। यह घटना देर रात जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ावनपुर करारी पंचायत अंतर्गत माली टोला में हुई।

जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सबसे पहले दिनेश भगत के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसके बाद तेज पछुआ हवा के चलते आग ने देखते ही देखते आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही कई अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 20 घर पूरी तरह जल चुके थे।

इस हादसे में गोरख भगत, कृष्ण भगत, रंजीत कुमार मालाकार, नीतीश कुमार, नमेधारी राय, चनारीक राय, दिलीप राय, मुन्नी देवी, कन्हैया कुमार, सन्नी कुमार, मनीष कुमार, पुतुल कुमारी, सिमरन कुमारी, अंजली कुमारी समेत कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए।

आगजनी में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सभी अग्नि पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, ऐसे में इस घटना ने उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता देने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो महीने पहले भी इसी गांव में भीषण आग लगी थी, लेकिन अब तक पीड़ितों को कोई ठोस सहायता नहीं मिल पाई है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति