बचे हुए चावल को गर्म करना पड़ सकता है भारी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई खतरनाक भूल

एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि बासी चावल को लेकर की गई एक छोटी-सी लापरवाही आपको गंभीर फूड पॉइजनिंग का शिकार बना सकती है। जी हां, डबल बोर्ड-सर्टिफाइड एमडी और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. एमी शाह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह किया है।

उनका कहना है कि चावल को दोबारा गर्म करते समय हम अक्सर एक ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे पेट का इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डॉ. एमी के अनुसार, "यह गलती आपको बीमार कर सकती है और गंभीर मामलों में आपको अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।"

क्या फ्रिज में चावल रखना सही है?

सबसे पहले डॉ. एमी ने एक बहुत बड़े भ्रम को तोड़ा है। कई लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखे चावल खाना सेहत के लिए खराब है, लेकिन सच्चाई इसके उलट है।

डॉ. एमी बताती हैं, "चावल को फ्रिज में रखना वास्तव में आपके लिए अच्छा है।" जब आप चावल पकाने के बाद उसे ठंडा करके रात भर फ्रिज में रखते हैं, तो उसका कुछ स्टार्च 'रेसिस्टेंट स्टार्च' में बदल जाता है। यह आपकी आंतों के लिए बहुत फायदेमंद है, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है और पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

तो फिर खतरा कहां है?

असली खतरा फ्रिज में रखने से नहीं, बल्कि फ्रिज में रखने से पहले की लापरवाही से है।

डॉ. शाह के मुताबिक, "सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग पके हुए चावल को दिन भर बाहर (कमरे के तापमान पर) छोड़ देते हैं।" बहुत से लोग ऐसा करते हैं और उन्हें लगता है कि कुछ नहीं होगा, लेकिन चावल को लंबे समय तक बाहर छोड़ने से उसमें 'बैसिलस सेरियस' नामक हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं।

मेडिकल स्कूल में भी डॉक्टर्स को इस खतरे के बारे में विशेष रूप से पढ़ाया जाता है। अगर चावल खराब हो गया, तो यह गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।

चावल खाने का सही और सुरक्षित तरीका

डॉ. एमी शाह ने चावल को सुरक्षित रूप से खाने और स्टोर करने का एक बहुत ही सिंपल रूल बताया है, जिसे हर किसी को फॉलो करना चाहिए:

    जल्दी ठंडा करें: चावल पकाने के बाद उसे ज्यादा देर बाहर न छोड़ें, उसे जल्दी ठंडा करें।
    फ्रिज में रखें: ठंडा होते ही उसे एक एयर-टाइट (ढक्कन बंद) डिब्बे में डालकर फ्रिज में रख दें।
    सिर्फ एक बार गर्म करें: जब आप इसे दोबारा खाएं, तो इसे केवल एक ही बार र्गर्म करें। बार-बार गर्म करना खतरनाक हो सकता है।

 

admin

Related Posts

चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति