चीन में भारतीय ट्रैवल व्लॉगर को 15 घंटे डिटेन, बुनियादी ज़रूरतों से भी रखा गया वंचित

चीन 
भारतीय ट्रैवल व्लॉगर अनंत मित्तल, जिन्हें सोशल मीडिया पर “ऑन रोड इंडियन” के नाम से जाना जाता है, ने चीन में अपने कथित हिरासत अनुभव को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। अनंत के अनुसार, 16 नवंबर को चीन के एक एयरपोर्ट पर उन्हें चीनी अधिकारियों ने रोक लिया और लगभग 15 घंटे तक हिरासत में रखा।अनंत ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में बताया कि हिरासत के दौरान कई घंटों तक उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। उनका कहना है कि उन्हें बाथरूम जाने की अनुमति नहीं दी गई और बार-बार मांगने के बाद ही थोड़ा-सा पानी उपलब्ध कराया गया।
 
अनंत के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने उनके बैग और निजी सामान की गहन जांच की, हालांकि उसमें कुछ भी अवैध नहीं मिला। इसके बावजूद उनसे लंबी पूछताछ की गई। अनंत का दावा है कि यह पूरी कार्रवाई उनकी अरुणाचल प्रदेश से जुड़ी टिप्पणी के कारण हुई। करीब 15 घंटे बाद, पूछताछ पूरी होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर चीन की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संवेदनशील राजनीतिक मुद्दों और विदेशी नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है।हालांकि, इस मामले पर चीनी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, और यह दावा फिलहाल व्लॉगर के व्यक्तिगत बयान पर आधारित है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति