मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजगार मेले में भाग लेंगे और युवाओं को सर्टिफिकेट बाटेंगे

गाजियाबाद,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 सितंबर को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड में पहुंच रहे हैं। यहां पर वह रोजगार मेले में भाग लेंगे और युवाओं को सर्टिफिकेट बाटेंगे। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा कंपनियां इस रोजगार मेले में भाग लेंगे और 15000 युवाओं को इस रोजगार मेले के जरिए नौकरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गाजियाबाद में उपचुनाव भी होने वाले हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं के साथ पहले ही बैठक कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इस रोजगार मेले का भाजपा पर सकारात्मक प्रभाव उप चुनाव में दिख सकता है। दरअसल गाजियाबाद में अतुल गर्ग के सांसद चुने जाने के बाद गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, इस सीट पर उप-चुनाव होना है, इसलिए मुख्यमंत्री का गाजियाबाद दौरा खास माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहले सितंबर के पहले सप्ताह में आने की तैयारी थी, फिर 14 सितंबर की चर्चा हुई, लेकिन अब मुख्यमंत्री का 18 सितंबर का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

हालांकि, अधिकारिक कार्यक्रम आना अभी बाकी है। बीते दिनों जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे थे, तो उन्होंने भाजपा के सैकड़ों नेताओ से यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की थी और उसे लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए थे। गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अपने बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में तैयारी को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है और यहां पर पंडाल समेत सिक्योरिटी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं।

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति