PM मोदी के US दौरे से ठीक पहले स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ और भारत विरोधी नारे लिखे जाने की घटना सामने आई

न्यूयॉर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी अमेरिकी दौरे से ठीक पहले न्यूयॉर्क के मेलविले स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ और भारत विरोधी नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। इस घटना पर भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे "अस्वीकार्य" बताया है और अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह स्थानीय समुदाय के संपर्क में है और अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर इस कृत्य के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है।

BAPS स्वामीनारायण मंदिर ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शांति और सद्भावना की अपील की है। बयान में कहा गया कि, “हमें दुख है कि एक बार फिर नफरत और असहिष्णुता के कारण हमें शांति की अपील करनी पड़ रही है। मेलविले स्थित हमारे मंदिर में नफरत भरे संदेशों के साथ तोड़फोड़ की गई है। यह अकेली घटना नहीं है, हाल के दिनों में उत्तरी अमेरिका के अन्य हिंदू मंदिरों में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं। हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और सभी समुदायों के बीच शांति और एकता की प्रार्थना करते हैं।”

इस घटना के बाद हिंदू-अमेरिकी संगठनों ने भी हमले की निंदा की और अमेरिकी सरकार से जांच की मांग की। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा कि इस हमले को हाल के हिंदू और भारतीय संस्थानों को मिल रही धमकियों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने इसे एक "कायरतापूर्ण" कदम बताया और अमेरिकी अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की अपील की।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-23 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। वह 22 सितंबर को नासो काउंटी में भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मेलविले, जहां यह घटना हुई, नासो वेटरन मेमोरियल कोलिजियम से मात्र 28 किलोमीटर की दूरी पर है।स्थानीय अधिकारियों को घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और मंदिर ने अपनी प्रार्थना सभाओं को जारी रखने की योजना बनाई है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति