छत्तीसगढ़-बीजापुर में महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर.

एरिया डॉमिनेशन के दौरान मिरतुर व नेलसनार थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबल के जवानों ने एक महिला सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत नेलसनार से जिलाबल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करते हुए पांच संदिग्ध को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम डीएकेएमएस सदस्य सन्नू उरसा पुत्र (38) स्व. बुधराम उरसा निवासी पोमला, सीएनएम सदस्य मुन्ना उरसा पिता स्व. मंगू उरसा उम्र 38 निवासी पोमरा, सप्लाई टीम सदस्य मेडिकल यूनिट सोमलु उरसा पिता स्व. सन्नू उरसा उम्र 33 निवासी पोमरा, मिलीशिया सदस्य कमलू मड़काम उम्र 28 निवासी पोमरा व मिलिशिया सदस्य विजय कुंजाम पिता सन्नू कुंजाम उम्र 19 निवासी थाना मिरतुर होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विद्युत वायर, पेंसिल सेल, भारी मात्रा में दवाइयां, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री, बैनर व पाम्पलेट बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली संगठन में पांच से छह साल से लगातार सक्रिय होकर काम कर रहे थे। वही दूसरी ओर मिरतुर थाना की कार्यवाही में चेरली विजगुफा के जंगल से दो सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। इनमें शंकर कारम पिता स्व. बोडडा कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा व पाण्डे कारम पति शंकर कारम उम्र 26 निवासी चेरली कोकोडीपारा थाना मिरतुर शामिल है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन सटीक, पेंसिल सेल व इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बरामद प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन व रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। नेलसनार व मिरतुर थाना के द्वारा विधि संगत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति