मुरैना आ रही बस में ब्रेक मारते ही पिछले चारों पहिए निकले, झटके से गिरे कंडक्टर की मौत, कई यात्री घायल

मुरैना
ग्वालियर से मुरैना आ रही बस हाईवे पर डिवाइडर से टकराई और इसके बाद बस के पिछले चार पहिए निकल गए। इससे बस में ऐसा झटका लगा कि शीशे फोड़कर कई लोग बाहर सड़क पर गिरे। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक ही हालत नाजुक है।

ब्रेक मारते ही निकले पहिए
नेशनल हाईवे 44 पर छौंदा टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह यह हादसा हुआ। ग्वालियर से मुरैना आ रही जयभारत ट्रैवल्स बस जैसे ही छौंदा टोल से 300 मीटर आगे बढ़ी, तभी सामने जा रही मिनी लोडिंग से साइड लेने के फेर में बस के पिछले पहिए हाईवे के डिवाइडर से टकरा गए। बस को काबू करने के लिए ड्राइवर ने जोर से ब्रेक लगाए तो बस के पिछले पहिए कमानी सहित निकल गए। इससे बस में तेज झटका लगा और 20-25 मीटर दूर तक घिसटती गई।

झटके से गिरे कई यात्री, कंडक्टर की मौत
झटके से गेट पर खड़ा कंडक्टर 45 वर्षीय सीताराम सड़क पर मुंह के बल गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में इतना तेज झटका लगा कि ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे यात्री ग्वालियर बस के आगे के शीशे को तोड़ते हुए नीचे सड़क पर गिरे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर व तीन अन्य सवारियों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के विसंगपुर गांव में मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विसंगपुर निवासी गिर्राज कुशवाह का डेढ़ साल का बच्चा दिव्यांश घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर गुजरा तो वह बच्चे को देख नहीं सका, जिस पर ट्रैक्टर बच्चे के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति