बेंगलुरु टेस्ट में न्यूजीलैंड 402 रन पर ऑल आउट, टीम इंडिया की पारी शुरू

बेंगलुरु

न्यूजीलैंड की पूरी टीम 402 रन पर ऑल आउट हो गई है. उसने पहली पारी में 356 रन की बढ़त ले ली है.रचिन रविंद के शानदार 134 रन, डेवॉन कॉनवे के 91 और टिम साउदी के 65 रन के बूते न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में सभी 10 विकेट खोकर 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस तरह उसके पास 356 रन की लीड हो चुकी है।
न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीन विकेट पर 180 रन से आगे खेलना शुरू किया और 222 रन जोड़ने में बाकी बचे सात विकेट गंवाए। डेरिल मिचेल (18), टॉम ब्लंडेल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद रचिन ने टिम साउदी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभाई। रचिन ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा, जबकि साउदी ने टेस्ट करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। अर्धशतक लगाने के बाद साउदी सिराज का शिकार बने। वह 73 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। एजाज चार रन बना सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति