दिवाली रोशनी का त्योहार , आतिशबाजी से जो प्रदूषण होता है उसका खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होता है : केजरीवाल

 नई दिल्ली

दिल्ली में दिवाली पर पटाखा बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसमें हिंदू-मुसलमान वाली कोई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और आतिशबाजी से जो प्रदूषण होता है उसका खामियाजा हमारे ही बच्चों को भुगतना होता है। उन्होंने यह जवाब आरएसएस प्रमुख की उस टिप्पणी को लेकर दिया जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

अरविंद केजरीवाल से बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहन भागवत की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया। केजरीवाल ने हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक का हवाला देते हुए जवाब दिया और इसमें हिंदू-मुस्लिम को कारण मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट का भी कहना है, हाई कोर्ट का भी कहना है कि प्रदूषण के मद्देनजर हमें पटाखे नहीं दिये जलाने चाहिए। यह रोशनी का त्योहार है। हम दीये और मोमबत्ती जलाकर हम त्योहार मनाएं ना कि पटाखे जलाएं। पटाखों से प्रदूषण होता है।'

केजरीवाल ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं है कि हम किसी पर अहसान कर रहे हैं, हम अपने ऊपर भी अहसान कर रहे हैं। जो प्रदूषण होगा उसे हम और हमारे छोटे-छोटे बच्चे ही भुगतेंगे। इसमें कोई हिंदू और मुसलमान नहीं है, सबकी सांसें जरूरी है, सबकी जिंदगी जरूरी है।'

गौरतलब है कि मोहन भागवत ने पलूशन की वजह से दिवाली पर पटाखा बैन के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि केवल हिंदुओं के त्योहारों पर क्यों, सबका परीक्षण ऐसा करो। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश काल परिस्थिति के अनुसार बदला जा सकता है। कर्म-कांड कोई ध्रुव रेखा नहीं वह बदलते रहता है, इसमें हिंदुओं में मनाही नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले शुद्ध बारूद के पटाखे बनते थे और इनके धुएं से खेतों में कीट का नियंत्रण भी होता था। आज उसका (पटाखों) का उपद्रव है तो बदल सकते हैं।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति