राजस्थान-केकड़ी में बोरिंग मशीन के हाई टेंशन लाइन में छुबने से तमिलनाडु के युवक की मौत

केकड़ी.

रोजी रोटी की तलाश में तमिलनाडु प्रांत से केकड़ी आकर मजदूरी कर रहे एक युवक की 11 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर उसे उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा।

केकड़ी शहर में सापण्दा रोड स्थित मंगल विहार कॉलोनी में सोमवार शाम को बोरवेल मशीन चलाते समय वहां से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से करंट की चपेट में आ जाने से एक 48 वर्षीय मजदूर मुरुगेसन पुत्र गणेशन की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने मजदूर को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय पुलिस जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु प्रांत के ग्राम कोराकाडू पोस्ट पुलियार जिला पुदूकोट्टई निवासी 48 वर्षीय मुरूगेसन पुत्र गणेशन बोरवेल मशीन पर काम करता है। सोमवार को वह साथी मजदूरों के साथ केकड़ी की मंगल विहार कॉलोनी में बोरवेल मशीन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मशीन चलाते समय बोरवेल मशीन का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 केवी लाइन को छू गया, जिससे मशीन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से मुरूगेसन अचेत हो गया। मुरूगेसन को वहां काम कर रहे अन्य मजूदरों ने गंभीर हालत में राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप मय जाब्ता अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिवार की और से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद मृतक के पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव यहां मौजूद उसके भाई के सुपुर्द किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति