पटवारी अपने हल्के के लोगों के राजस्व समस्याओं का प्रकरण दर्ज कर करें निराकरण-कलेक्टर

पटवारी अपने हल्के के लोगों के राजस्व समस्याओं का प्रकरण दर्ज कर करें निराकरण-कलेक्टर

कलेक्टर ने तहसील पुष्पराजगढ़ के पटवारियों की की ओरियन्टेशन बैठक

 अनूपपुर
कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि तहसील पुष्पराजगढ़ के पटवारी अपने कार्य में गंभीरता लाएं तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता के आधार पर कराएं। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की पेंडेंसी, फौती नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द करें तथा पटवारी हर माह फौती नामांतरण प्रकरणों के प्रतिवेदन तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसी प्रकार कलेक्टर ने पटवारियों को यह भी निर्देश दिए कि पटवारी खुद अपने हल्के में जाकर लोगों के राजस्व समस्याओं के प्रकरण दर्ज कर कार्यों का निराकरण कराएं। लोगों के सामने अपनी सकारात्मक छवि एवं साख बनाएं। सभी प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल में मौके पर जाकर दर्ज कराएं। कलेक्टर  हर्षल पंचोली आज अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील कार्यालय में आयोजित ओरियन्टेशन बैठक में पटवारियों को निर्देश दे रहे थे।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़  सुधाकर सिंह बघेल, अधीक्षक भू अभिलेख प्रदीप मोगरे, तहसीलदार पुष्पराजगढ़  गौरीशंकर शर्मा, नायब तहसीलदार  कौशलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पटवारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने पटवारी को निर्देशित किया कि पटवारी टेक्निकल कार्यों को जल्द से जल्द सीखने तथा राजस्व प्रकरणों का निराकरण संवेदनशीलता एवं गंभीरता के आधार पर कराए तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए पटवारियों को भी निर्देशित किया की नए पटवारी अपने कार्य को संवेदनशीलता से रुचि लेकर करें। राजस्व का कार्य सारा पोर्टल पर किया जाता है, इस पोर्टल पर सभी पटवारी को कार्य करना आना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का भी निराकरण गंभीरता के आधार पर कराएं तथा पीएम किसान योजना के पेंडिंग कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर भी जहां पीएम किसान सम्मान निधि योजना के प्रकरण ज्यादा है, वहां लोक सेवा केन्द्र व बैंकर्स से संपर्क कैंप आयोजित कर लोगों के लंबित कार्यों का निराकरण कर पीएम किसान योजना के कार्यों में अच्छा रिजल्ट लाकर दिखाएं।

बैठक में कलेक्टर ने पटवारी को यह भी निर्देश दिए की जो व्यक्ति बटवारा करना चाहते हैं, पटवारी मौके पर पहुंचकर उनका बंटवारा करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा बंटवारा के पश्चात उनका ई-केवाईसी भी करना सुनिश्चित करें तथा आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों का भी कलेक्टर ने समीक्षा की तथा पटवारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति