CM साय ने 60.20 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

रायपुर

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)  के सीएम विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने बलौदा बाजार (Baloda Bazar)  जिले को बड़ा तोहफा (Gift) दिया. गुरुवार को सीएम बनने के बाद साय पहली बार बलौदा बाजार पहुंचे.इस दौरान सीएम ने दीपावली, राज्य स्थापना दिवस और छठ की बधाई देते हुए जिले वासियों की झोलियां भर दी. सीएम ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.  60.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न 48 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया.

जिले को मिली ये बड़ी सौगातें

इस दौरान सीएम ने मंत्री टंक राम वर्मा की मांग पर बीएड कॉलेज (B.Ed College) खोलने और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था करने की घोषणा की. गुरुवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण व्यास के निधन के कारण प्रोग्राम कैंसल किया गया था. उन्होंने स्व. व्यास के निधन को छत्तीसगढ़ की बड़ी क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि 60.20 करोड़ रुपए के कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया.

इनको सौंपी घर की चाभी

सीएम ने आवास योजना में 2100 मकानों की स्वीकृति और 51 लाभान्वित हितग्राहियों को मकान की चाभी सौंपी. कलेक्टर बलौदा बाजार दीपक सोनी के नवाचार हम होंगे कामयाब से 51 बेटियां बैंगलोर में नौकरी करेंगी. उनको नियुक्ति पत्र दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रहते डॉक्टर रमन सिंह ने जिला का निर्माण किया.इसे विकसित किया.

'कोई परेशानी किसानों को नहीं होगी'

सीएम ने कहा- यहां बाबा गुरु घासीदास जी की तपोभूमि गिरौदपुरी में कुतुब मीनार से भी ऊंचा जैतखाम बनाया गया. यहां संत कबीर का आश्रम है, मावली माता और सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर है. संस्कृति और उद्योग में भी यह जिला आगे है. नया उद्योग नीति से यह जिला और आगे बढ़ेगा. सिंगल विंडो सिस्टम से फायदा होगा. उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से होने वाली धान खरीदी में इतनी व्यवस्था होगी कि कोई परेशानी किसानों को नहीं होगी.

'समितियों से सुलह कर लिया जाएगा'

इस बीच सीएम ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने यहां की मांग पर कहा कि बीएड कॉलेज और ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की घोषणा करता हूं. उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है. इसके लिए विधर्मी और असामाजिक तत्व के बातों से गुमराह नहीं होना है. वहीं, सहकारी समिति के हड़ताल से धान खरीदी प्रभावित होने के सवाल पर कहा कि 14  नवंबर से ही धान की खरीदी होगी, समितियों से सुलह कर लिया जाएगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति