राज ठाकरे ने कहा इसके बजाए वह मन से उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव प्रचार के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि 17 नवंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी रैली नहीं करेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव आयोग (EC) ने इसकी अनुमति नहीं दी है. ठाकरे ने कहा इसके बजाए वह मन से उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे.

रैली की बजाय दौरा करूंगा- राज ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे ने कहा, "रैली करने की मुझे अनुमति नहीं मिली है और मेरे पास बैठक करने के लिए 1.5 दिन ही शेष है, ऐसे में 1.5 दिनों में रैलियां करनी मुश्किल है. इसकी बजाए मैं मुंबई और ठाणे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा." गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने 17 नवंबर को प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में रैली आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, जिसे लेकर दोनों ही पार्टियों के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए चुनाव आयोग की अनुमति नहीं मिली है. 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार 18 नवंबर को शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएंगे.  

17 नवंबर को बाल ठाकरे की पुण्यतिथि
साल 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से ही बाल ठाकरे की पहली दशहरा रैली का स्थल शिवाजी पार्क ही था. मैदान पर दशहरा रैली तभी से ही शिवसेना की पहचान बन गई. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे चचेरे भाई हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी ने 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी. 17 नवंबर के दिन ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि भी है. साल 2012 में मृत्यु के बाद बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में ही किया गया था. 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति