रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से गिट्टी, भस्सी व रेत का भण्डारण

रिहायशी इलाके में अवैध तरीके से गिट्टी, भस्सी व रेत का भण्डारण

बलियरी पहाड़ी टोला के रहवासियो को होती है परेशानी, वाहनों से होती है दुर्घटनाए, पुलिस की चेतावनी भी बेअसर

सिंगरौली
प्रतिबंध के बावजूद वार्ड क्रमांक 41 के पहाड़ी टोला में शासकीय स्कूल के चंद कदम की दूरी पर घनी बस्ती के बीच दबंग लक्ष्मण शाह द्वारा अवैध तरीके से रेत, गिट्टी व भस्सी का भण्डारण किया गया है। लगातार वाहनों से घनी बस्ती के बीच निर्माण सामग्री का परिवहन होता है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें की परन्तु ना तो जिम्मेदारों को इससे फर्क पड़ा और ना ही लक्ष्मण सिंह ने ही अपना ठिकाना कहीं हटाया। कुछ महीने पूर्व लक्ष्मण सिंह के ट्रेक्टर से दबकर एक ११ माह की बच्ची की मौत हो गयी थी। उस समय हरकत में आयी पुलिस के तात्कालीन कोतवाली प्रभारी सुधेश तिवारी ने चेतावनी दी थी कि एक महीने के अंदर रिहासयी बस्ती को छोड़कर कहीं अन्यत्र भण्डारण किया जाये परन्तु दबंग लक्ष्मण शाह की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उसके द्वारा बेखौफ निर्माण सामग्री का परिवहन घनी बस्ती के बीच से किया जा रहा है।

शिकायत करने पर मिलती है धमकी
आस-पास के रहवासियों ने बताया कि इस संबंध में जब लक्ष्मण शाह को बोला जाता है तो उसके द्वारा धमकी दी जाती है कि जो करना हो कर लो, हम तो इसी तरह ब्यापार करेंगे। निर्माण सामग्री के भण्डारण स्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर शासकीय विद्यालय है जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। लगातार टै्रक्टरों की धमाचौकड़ी से बच्चों को चोट लग जाती है। जिस तरह से निर्माण सामग्री का परिवहन घनी आबादी के बीच से हो रहा है उससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्‍थानीय रहवासियोंं ने जिम्‍मेदार प्रशासन से मांग किया है कि घनी बस्‍ती के बीच संचालित निर्माण सामगी के भण्‍डारण को कहीं अन्‍यत्र स्‍थानांतरित किया जाये जिससे लोगों को वायु प्रदूषण, ध्‍वनि प्रदूषण व आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से निजात मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति