ट्रैक्टर इंजन से उठी चिंगारी फसल और थ्रेसर मशीन जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

बलौदा

छत्तीसगढ़ के बलौदा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में धान कटाई के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर इंजन से उठी चिंगारी ने खलिहान में रखी धान की खरही, थ्रेसर मशीन और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

जानकारी के अनुसार, किसान राजकुमार बिंझवार अपने कोठार में ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन से धान मिसाई करवा रहे थे. खलिहान में करीब 3 एकड़ की फसल रखी हुई थी. कटाई के दौरान ट्रैक्टर के इंजन से उठी चिंगारी ने फसल में आग लगा दी. आग इतनी तेजी से फैली कि खलिहान में रखा लगभग डेढ़ एकड़ धान पूरी तरह जलकर राख हो गया. साथ ही, ट्रैक्टर का इंजन और थ्रेसर मशीन भी आग की चपेट में आकर खाक हो गए. इस आगजनी से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. प्रशासन से किसान ने उचित मुआवजे की मांग की है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति