थाना कोतवाली अनूपपुर परिसर में प्रायवेट SIS कंपनी द्वारा सुरक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण एवं भर्ती के लिए कैम्प का आयोजन

अनूपपुर,

थाना कोतवाली अनूपपुर परिसर में मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, परसवार अनूपपुर द्वारा युवाओं के लिए प्रायवेट सुरक्षा कर्मियों की भर्ती एवं प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया।

इस कैम्प में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड के कमांडेंट श्री प्रकाश कुमार साकेत एवं भर्ती अधिकारी श्री अभिषेक मिश्रा ने थाना कोतवाली अनूपपुर के टी.आई. श्री अरविंद जैन की उपस्थिति में करीब 50 नवयुवकों के साक्षात्कार एवं दस्तावेजों की जांच की। प्रक्रिया के उपरांत 14 युवाओं को प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया।

चयनित युवाओं को SIS के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, परसवार में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवाओं को विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और शाखाओं में प्रायवेट सुरक्षा कर्मी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर वेतन 14,000 से 23,000 तक होगा।

 कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाएं:
कमांडेंट श्री प्रकाश कुमार साकेत ने बताया कि SIS संस्था के माध्यम से प्रशिक्षण और रोजगार पाने वाले युवाओं को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की जाती हैं:

 स्थाई नौकरी: 65 वर्ष की आयु तक।

 वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति: वार्षिक आधार पर।

 सुविधाएं: बोनस, पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआईसी और दुर्घटना बीमा।

 सुरक्षा बीमा: असमय मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख या अधिक राशि 72 घंटे के भीतर प्रदान की जाती है।

 लोन और शैक्षणिक सहयोग: कर्मचारियों को लोन की सुविधा एवं बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता।

यह आयोजन युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सुरक्षा सेवा क्षेत्र में एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति