छत्तीसगढ़-उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले-भाजपा संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है.

जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है.

नारी सशक्तिकरण के लिए काम
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है. राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा में बीजेपी काम करती है. मंडल अध्यक्षों के बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव में महिलाओं को जिम्मेदारी मिलेगी.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में करेंगे जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं नियमित रूप से जनसंपर्क जाता हूं. ये देखने कि लगातार क्षेत्र में विकास हो रहा है या नहीं. हम आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं. रायपुर के शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लगातार उस दिशा में काम हो रहा हैं. आने वाले समय में विकास के जितने भी काम है. वह तेजी से होंगे.बड़े पैमाने पर

जल जीवन मिशन का हो रहा काम
जल जीवन मिशन में हो रहे कामों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होनें कहा कि जल जीवन मिशन का काम ग्रामीण क्षेत्र के लिए है, शहरी क्षेत्र में अमृत मिशन योजना है. हर घर तक नल से जल पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. कामों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम हो रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप जल पहुंच सके. हमारी सरकार लगातार इसके लिए क्रमबद्ध तरीके से कम कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति