एमपी के लोगों ने धार्मिक स्थलों में जाकर नववर्ष का स्वागत किया, 100000 ओंकारेश्वर और 50 हजार से ज्यादा भोजपुर पहुँचे

भोपाल
 मध्यप्रदेश के नागरिकों ने अंग्रेजी नववर्ष का स्वागत धार्मिक स्थलों में जाकर किया हैं। उज्जैन महाकालेश्वर, ओरछा, मैहर, बगलामुखी, ओंकारेश्वर, खजराना-चिंतामन गणेश, भोजपुर जैसे कई मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल ज्योतिर्लिंग में तो करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। 1 जनवरी के तड़के 3 बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

सीएम मोहन पहुंचे हिल स्टेशन पचमढ़ी

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में नये वर्ष का आगाज किया। वे मंगलवार को ही हिल स्टेशन पहुंच गए थे। इसे दौरान उन्होंने धूपगढ़ में भी समय बिताया, इसे लेकर उनका वीडियो भी सामने आया है।

धार्मिक स्थलों पर भक्तों का लगी भीड़

खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। दतिया के पीतांबरा पीठ में माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोपाल के नजदीक स्थित रायसेन जिले के भोजपुर मंदिर में में करीब 50 हजार श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। निवाड़ी जिले के ओरछा में रामराजा के दर्शन के लिए करीब एक लाख लोग पहुंचे।

अन्य पर्यटन स्थलों पर भी दिखी भीड़

मैहर जिले के मां शारदा के दरबार में नए साल के पहले दिन देवी दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां पर वन विहार नेशनल पार्क, अरेरा हिल्स पहाड़ी स्थित शौर्य स्मारक, सैर सपाटा, म्यूजियम, बोट क्लब, और लेक व्यू में लोग परिवार समेत पहुंचे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति