फ्लोरा मैक्स कंपनी से महिलाओं ने लिया 40 हजार लोन, कर्जदार हो गईं चार लाख

कोरबा

यदि कोई व्यक्ति रोजगार या मकान के लिए किसी बैंक से रुपये लोन लेना चाहता है, तो उसे दस्तावेज के नाम पर कई चक्कर काटने पड़ते हैं। सबसे पहले आईटी रिटर्न देखा जाता है। सिबिल स्कोर की जांच की जाती है।

इसके बाद प्रार्थी के लोन की किस्त चुकाने में सक्षम होने पर ही लोन स्वीकृत किया जाता है। दूसरी ओर सारे नियम कानून को ताख पर रखकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने कई लोगों को पांच से 10 बार लोन दे दिया।

फ्लोरा मैक्स कंपनी से आजीविका मिलने की आस में महिलाओं ने 40-40 हजार रुपये का लोन लिया और चार लाख रुपये की कर्जदार हो गईं। ग्राम कछार की रहने वाली संतोषी यादव के नाम पर चार कंपनियों में लोन है।

वहीं, सीतमढ़ी की रहने वाली संतोषी जलवा को फ्लोरा मैक्स ने 10 कंपनियों से लोन दिलाया है। कोरबा शहर की रहने वाली अंजू वर्मा का कहना है कि फ्लोरा मैक्स और फाइनेंस कंपनी की सांठगांठ इस बात से ही प्रमाणित हो रहा है कि एक ही महिला को एक से अधिक बार लोन दिया गया है।

दस्तावेज के नाम पर केवल आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र लिया गया। एक बार में 40 हजार रुपये लोन दिया गया। इसमें से 30 हजार रुपये फ्लौरा मैक्स कंपनी में जमा किया गया। इन पैसों के बदले में महिलाओं को प्रतिमाह 2700 रुपये कमाई का झांसा दिया गया।

शेष 10 हजार रुपये में से 4,500 रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लिया गया। इस तरह से महिलाओं के हाथ में केवल 5,500 रुपये आए। अब बैंकों के लोन की किश्त चुकाने का बोझ अलग से महिलाओं पर पड़ रहा है।

फ्लोरा मैक्स और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के जाल में फंस चुकीं महिलाएं 10 दिन से लोन माफ के लिए धरने पर बैठीं हैं। राशि डूबने के बाद कर्ज में दबी महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है। रोज बैंक के कर्मचारी लोन की राशि वसूली के लिए घर पहुंच रहे हैं।

इससे तंग आ चुकी महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। तीन दिन पहले प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन व कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ धरने पर बैठीं महिलाओं की कहासुनी हुई थी।

एचडीएफसी बैंक और फाइनेंस कंपनी पर मामला दर्ज

नियम विरुद्ध लोन देने वाले बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। बांगो थाना क्षेत्र के बांधापारा की रहने वाली सावित्री सेद्राम को एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी लखन साहू और सेमीपाली के फ्लोरा मैक्स की एजेंट संतोषी साहू ने 40 हजार रुपये लोन दिलाया था।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध किया है। इसी तरह फिन केयर माइक्रो फाइनेंस बैंक कटघोरा के प्रबंधन और एजेंट राधिका कैवर्त निवासी मुड़ापार पर मामला दर्ज किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति