एक्सेसरीज ब्रांड LYNE Originals ने भारत में लॉन्च की स्मार्टवॉच Lancer

नई दिल्ली

एक्सेसरीज ब्रांड LYNE Originals ने अपनी नई स्मार्टवॉच Lancer 16 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक बेहद अफोर्डेबल स्मार्टवॉच है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है। साथ ही वॉच में कई अन्य प्रीमियम फीचर्स दिये गये हैं। इसमें मल्टी-स्पोर्ट्स मोड, रोटेटिंग क्राउन और ब्लूटूथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। यह वॉच ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, और कैज़ुअल और फॉर्मल दोनों लुक्स के साथ परफेक्ट लगती है।
LYNE Lancer 16 स्मार्टवॉच की कीमत और फीचर्स

LYNE Lancer 16 स्मार्टवॉच की 4,999 रुपये है, लेकिन इस वॉच को डिस्काउंट के साथ 1,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही वॉच को फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

LYNE Lancer के स्पेसिफिकेशन्स
Lancer 16 स्मार्टवॉच में 2.1 इंच का TFT स्क्रीन दिया गया है, जो कलर और शानदार विजुअल के साथ आता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस दिये गये हैं, जिससे यूजर्स अपने स्टाइल और मूड के हिसाब से वॉच को पर्सनलाइज कर सकते हैं। यह वॉच मल्टी-स्पोर्ट्स मोड, रोटेटिंग क्राउन और ब्लूटूथ म्यूजिक कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स के साथ आती है।

LYNE Lancer को आसानी से कर पाएंगे नेविगेट
फिटनेस प्रेमियों के लिए इसमें मल्टी-स्पोर्ट्स मोड दिये गये है, जिससे आप अपनी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकते हैं और परफॉर्मेंस को मॉनिटर कर सकते हैं। चाहे दौड़ना हो, साइकिल चलाना हो या अन्य एक्सरसाइज यह वॉच आपकी फिटनेस साथी बनेगी।

वॉच में मिलेगी ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा
इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट के साथ कई फीचर्स दिये गये हैं। Lancer 16 यह तय करती है कि आप कोई जरूरी अपडेट मिस न करें। इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करें और कॉल्स, मैसेज और ऐप नोटिफिकेशन सीधे अपनी कलाई पर पाएं। ब्लूटूथ म्यूजिक फीचर से आप अपने प्लेलिस्ट को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

हर दिन के लिए परफेक्ट
यह स्मार्टवॉच IP65 वॉटर रेसिस्टेंट है, जो इसे हल्की बारिश और छींटों से आपकी स्मार्टवॉच को बचाती है। इसमें "फाइंड योर डिवाइस" फीचर दिया गया है, जिससे आप सीधे अपनी स्मार्टफोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति