प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनों के लिए ट्रैक खाली कराए जा रहे, महाकुंभ स्पेशल ट्रेन बढ़ाने का फैसला

इंदौर
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शाही स्नान होगा। इस दौरान रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया। ऐसा प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनों के लिए ट्रैक को खाली करने के लिए किया है। नई सूची में 29 निरस्त ट्रेनों के नाम हैं। रेलवे की तरफ से 58 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। यह रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है, लेकिन प्रयागराज जाने वाली विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। यह महाकुंभ जाकर संगम स्नान करने का मन बना रहे है श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है।
 
प्रयागराज जंक्शन दिल्ली हावड़ा रूट पर पड़ता है। सबसे ज्यादा ट्रेनें इसी रूट की ही प्रभावित हुई हैं। रेलवे की तरफ से आशंका जताई जा रही है कि और भी ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है।

ये ट्रेनें हुई रद्द
12311 हावड़ा कालका- 26जनवरी
12398 नई दिल्ली गया- 30 जनवरी
20961 उधना बनारस- 28 जनवरी
15657 दिल्ली कामख्या- 30 जनवरी
12505 कामख्या आनंद विहार टर्मिनल- 27 जनवरी
12487 जोगबनी आनंद विहार टर्मिनल- 30जनवरी
12802 नई दिल्ली पुरी- 30 जनवरी
12428 आनंद विहार टर्मिनल रीवा- 28 जनवरी
12368 नई दिल्ली भागलपुर- 30 जनवरी
22307 हावड़ा बीकानेर- 30 जनवरी
12815 पुरी आनंद विहार टर्मिनल- 27जनवरी
18309 संबलपुर जम्मू तवी- 25जनवरी
15483 अलीपुर द्वार जं.दिल्ली- 27जनवरी
22465 मधुपुर आनंद विहार टर्मिनल- 30जनवरी
12397गया नई दिल्ली- 28जनवरी
12367 भागलपुर नई दिल्ली- 28जनवरी
15634 गुवाहाटी बीकानेर- 25जनवरी
12942 आसनसोल भावनगर- 30जनवरी
12397गया नई दिल्ली-दो फरवरी
12367 भागलपुर नई दिल्ली- दो फरवरी
15657 दिल्ली कामख्या- चार फरवरी
12802 नई दिल्ली पुरी- चार फरवरी
12398 नई दिल्ली गया- चार फरवरी
12428 आनंद विहार ट. रीवा- दो फरवरी
12368 नई दिल्ली भागलपुर- चार फरवरी
12307 हावड़ा जोधपुर- चार फरवरी
12505 कामख्या आनंद विहार ट.- एक फरवरी
12311 हावड़ा कालका- 31जनवरी
15483 अलीपुर द्वार जं. दिल्ली- एक फरवरी

जीएम-डीआरएम को अधिकतम ट्रेन चलाने का अधिकार
रेल राज्यमंत्री वी सोमन्ना ने पत्रकार वार्ता में कहा कि महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालुओं में गजब की चाह है। ऐसे में उनके लिए विशेष ट्रेन चलाना आवश्यक है, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत महसूस न हो। श्रद्धालुओं के लिए अधिकतम ट्रेन चलाने का पूरा अधिकार जीएम और डीआरएम के पास है।
मैंने मौनी अमावस्या की तैयारियों का प्रयागराज जंक्शन पर जाकर निरीक्षण किया। सिटी साइड स्थित मिनी अस्पताल, यात्री आश्रय स्थल, कंट्रोल टावर, रेलवे स्टेशनों की लाइव फुटेज देखी। यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। थोड़ी बहुत कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति