अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक

अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम के कमिश्नर कक्ष में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक

बैठक में आयुक्त नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे मौजूद, शहर के कई बिंदुओं पर हुआ मंथन

एमसीबी
 छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में बीते दिनों नगर पालिक निगम के कमिश्नर कक्ष में अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बिजेंद्र सिंह सारथी की अध्यक्षता में आयुक्त नगर निगम चिरमिरी रामप्रसाद आचला की उपस्थिति में नगर निगम, एसईसीएल व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक रखी गई।

उक्त बैठक में चिरमिरी में पेयजल आपूर्ति सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सर्वप्रथम आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में जल की आपूर्ति पर एसईसीएल के अफसरों के साथ मंथन हुआ। जिसमें आगामी 20 मार्च से 30 जून तक भीषण गर्मी को देखते हुए एसईसीएल से पानी टैंकर प्रदाय कराये जाने हेतु मांग किया गया, जिसमें एसईसीएल प्रबंधक द्वारा 16 नग पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर प्रदाय कराये जाने की सहमति दी, इसी प्रकार बरतुंगा, गेल्हापानी, डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बड़ाबाजार सहित हल्दीबाड़ी में 03 फेस लाईट उपलब्ध कराये जाने हेतु एसईसीएल से मांग किया गया, जिसमें प्रबंधक के द्वारा पूर्ण सहमति प्रदान की गई, उक्त लाईट के लग जाने से बेलिंग व फटका मशीन शहर में चालू हो सकेगा जिससे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को व्यवस्थित किया जा सकेगा।

इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण ओडीएफ प्लस-प्लस 2024 को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल प्रबंधक ने भी वॉल रायटिंग एसईसीएल के आवासीय कॉलोनियों में कराये जाने हेतु सहयोग प्रदान करने पर सहमति प्रदान की, वहीं गंदे नाले एवं घरों से निकला हुआ पानी को फिल्टर करने एस.टी.पी. के निर्माण के जमीन उपलब्ध कराने हेतु डिमांड पत्र भेजकर सहमति प्रदान करने की बात एसईसीएल प्रबंधक ने की। इसी प्रकार एसईसीएल के पोड़ी, कोरिया कॉलरी, डोमनहिल सहित अन्य स्थानों में एसईसीएल द्वारा साफ-सफाई हेतु निविदा जारी कर शेष स्थानों में सफाई कार्य जल्द कराये जाने हेतु सहमति प्रदान करने की बात कहीं।

बैठक के दौरान नगर पालिक निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन, स्वच्छता अधिकारी उमेश तिवारी, जिला समन्वयक (पीआईयु) प्रवीण सिंह, संत कुमार राणा, एसईसीएल के डिप्टी जीएम, इंजीनियर संजय सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति