विधानसभा में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- रेपिस्ट और लुटेरा था अकबर

जयपुर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर को रेपिस्ट, आक्रमणकारी और लुटेरा करार दिया है। दिलावर ने  विधानसभा में शिक्षा विभाग के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से बहुत दुख होता है कि वे (पिछली सरकारें) महापुरुषों के बारे में क्या पढ़ाते थे। उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य को छोटा करने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि अकबर जो 'मीना बाजार' लगाता था, दुष्कर्म, आक्रमणकारी और लुटेरा था, उसको महान कहा गया। यह देश का और हमारे महापुरुषों का अपमान था। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री के इस बयान पर जब कुछ विधायकों ने आपत्ति जताई तो दिलावर ने सवाल किया कि अकबर आपका क्या लगता है? औरंगजेब ने अनगिनत हिंदुओं को मारा, सैकड़ों मंदिरों को ध्वस्त किया और हिंदुओं पर जजिया टैक्स लगाया। इस बर्बरता को देश के छात्रों से छिपाया गया। इसे कई वर्षों तक पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाया गया। आक्रमणकारी और क्रूर शासक तैमूर को महान बताया गया। यह पूरी तरह से गलत था।

वैसे पहली बार नहीं है जब मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर पर हमला बोला है। पिछले साल फरवरी में भी मदन दिलावर ने अकबर को रेपिस्ट करार दिया था। उन्होंने तब कहा था कि अकबर रेपिस्ट था। भारत में उसका नाम लेना भी पाप है। दिलावर ने कहा था कि हमें स्कूल में पढ़ाया गया था कि अकबर महान था लेकिन मैंने सुना है कि वह 'मीना बाजार' लगाता था, सुंदर लड़कियों और महिलाओं को उठाता था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति