पर्व के दौरान पुलिस की रहेगी चौकस व्यवस्था : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

अनूपपुर

जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप होली, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती त्यौहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे की भावना और हर्षाेल्लास, उमंग, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाया जाएगा। इस आशय की अपील कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में संपन्न शांति समिति की बैठक में की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, एसडीएम अनूपपुर श्री सुधाकर सिंह बघेल, एसडीओपी अनूपपुर, यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे, सीएमओ अनूपपुर श्री भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य सर्व संबंधित अधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
 
शांति समिति की बैठक में आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटियल ड्यिूटी लगाए जाने तथा विभिन्न स्थानों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ राजस्व निरीक्षक, पटवारी की ड्यिूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के स्थानों को चिन्हित करते हुए होमगार्ड के गोताखोर, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक तथा नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन के अमले की तैनातगी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने थाने के बल के साथ कोटवारों की भी ड्यिूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख स्थानों पर आवश्यक अमले की तैनातगी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को आयोजन समिति से आवेदन प्राप्त कर अनुमति प्रदान करने संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए। शांति समिति के सदस्यों ने जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रख साफ-सफाई, जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था, आकस्मिक घटनाओं को दृष्टिगत रख सभी नगरीय क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की तैनातगी, बिजली के तार के नीचे सड़कों पर होली न जलाई जावे, इसका पालन करने तथा आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर की व्यवस्था, होली के दिन शराब दुकानों में ड्राई डे पर शराब की बिक्री न हो इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने पर भी निर्णय लिया गया। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था तथा जिला चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा स्टॉफ की ड्यिूटी लगाए जाने के भी निर्देश दिए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति