गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपए कीमत की 20 टन प्रतिबंधित खैर लकड़ी जब्त, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद
गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 टन प्रतिबंधित खैर प्रजाति की लकड़ी बरामद की। इसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। घटना के संबंध में थाना मसूरी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की पहचान दीपक तिवारी (36), निवासी ग्राम बसई, थाना बसई, जिला दतिया, मध्य प्रदेश और हरी सिंह परिहार (38), निवासी ग्राम बसई, थाना बसई, जिला दतिया, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया है कि मसूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रक में प्रतिबंधित खैर प्रजाति की लकड़ी का परिवहन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने ईस्टर्न पेरीफेरल अंडरपास के पास से ट्रक को रोका और जांच की। ट्रक से करीब 20 टन खैर प्रजाति की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे लकड़ी मध्य प्रदेश से चोरी-छुपे लेकर आ रहे थे और हिमाचल प्रदेश के सागर कत्था फैक्ट्री में पहुंचाने की योजना थी। इनकी योजना में तीसरा आरोपी, देवेन्द्र सिंह सोलंकी भी शामिल था, जो मध्य प्रदेश में एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चलाता है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन लोगों को पूरी जानकारी थी कि यह लकड़ी प्रतिबंधित है और उनके पास जो दस्तावेज थे, वे फर्जी थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे पिछले दो सालों से इस काम में शामिल थे और उन्हें यह भी बताया गया था कि इस तरह के अवैध व्यापार से अधिक मुनाफा होगा।

वहीं, देवेन्द्र सोलंकी पूर्व में भी इस प्रकार के व्यापार में शामिल रह चुका है और उसने पहले भी प्रतिबंधित लकड़ी के व्यापार के मामले में जेल की सजा काटी है। मामले को लेकर मसूरी थाना में भारतीय वन संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति