इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में 8 मार्च को भिड़ेंगी सचिन और लारा की टीमें

रायपुर

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज हो चुका है. इस बार छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस लीग का 12वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस लीग में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, पठान ब्रदर्स के साथ-साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी एक बार फिर से मैदान में उतरेंगे और चौके-छक्कों की बौछार करेंगे. रायपुर में कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. जिसमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी होंगे.

ये मैच दर्शकों के लिए खास होंगे, क्योंकि उन्हें स्टेडियम में लाइव देखने का मौका मिलेग. मैच की तैयारियां जोरों पर हैं, और आनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि लीग के मैचों के लिए मुंबई, लखनऊ और रायपुर के स्टेडियम का चयन किया गया है.

लीग मैचों में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में संभावना है कि इंडिया फाइनल में पहुंच सकती है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक खुशी की खबर है कि फाइनल मैच रायपुर में आयोजित होगा. सात मार्च को खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद अभ्यास करेंगे. मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. टिकटों की बिक्री पहले दिन क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगों ने टिकट खरीदने शुरू कर दिए हैं.

स्टेडियम में सबसे सस्ती टिकट 500 रुपये की है. इसके लिए दो ब्लाक विशेष रूप से निर्धारित किए गए हैं. वहीं लोअर टिकट की कीमत 1000 रुपये, गोल्ड 6000 रुपये, प्लेटिनियम 8000 रुपये और कापरिट बाक्स टिकट 10,000 रुपये रखी गई है. केवल इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच की टिकट भी काफी महंगी है. बाकी मैचों की टिकट की शुरुआत 100 रुपये से हो रही है. जो कि काफी सस्ती मानी जा रही है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति