साउथ कोरियाई एयर फोर्स की भारी चूक, सैन्य अभ्यास के दौरान घरों पर गिराए बम, 15 घायल

 सियोल

दक्षिण कोरिया की वायुसेना के फाइटर जेट ने गलती से एक बस्ती पर ही बम गिरा दिए। इसमें 8 नागरिक बुरी तरह जख्मी हो गए। गुरुवार को एक सैन्य अभ्यास के तहत वायुसेना के केएफ-16 फाइटर जेट से 8 बम गिराए गए। इसमें आम लोग जख्मी हो गए हैं। यह हादसा उत्तर कोरिया के निकट बसे शहर पोशिओन में हुआ। यह क्षेत्र दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से 40 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। एक बयान में दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने बताया कि केएफ-16 फाइटर जेट से गलती से फायरिंग रेंज के बाहर बम गिर गए। इसमें नागरिकों को नुकसान पहुंचा है। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार वायुसेना ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी के गठन का फैसला लिया है कि आखिर यह नुकसान क्यों हुआ।

सेना के साथ मिलकर वायुसेना भी अभ्यास कर रही थी। इसमें हवा से ही दुश्मन के ठिकाने को निशाना बनाने का अभ्यास चल रहा था। एयर फोर्स ने इस गलती के लिए माफी मांगी है। एयरफोर्स ने कहा कि हम इस चूक पर खेद व्यक्त करते हैं। उम्मीद है कि इस घटना में घायल लोग जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही पीड़ितों के लिए कदम उठाएंगे। योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार इस हादसे में 6 आम नागरिकों के अलावा दो सैनिक भी जख्मी हुए हैं। राहत की बात यह रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। इस हादसे में 7 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

पोशिओन इलाके के लोगों ने इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इन लोगों का कहना है कि हम सालों से यहां पड़ोस में ट्रेनिंग ग्राउंड बनाने का विरोध करते रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इससे लोगों की दिनचर्या बाधित होती है। इसके अलावा नुकसान का खतरा भी हमेशा बना रहता है। देश के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि गुरुवार को अमेरिकी सेना के साथ मिलकर लाइव-फायर एक्सरसाइज चल रही है। इसके बाद अगले साल से सालाना अभ्यास भी होना है। सोमवार से ही अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच एनुअल फ्रीडम एक्सरसाइज होनी है। यह संयुक्त अभ्यास 20 मार्च तक चलना है। ऐसे में उससे पहले यह घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति