मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए विशेष अभियान : गृह राज्य मंत्री

जयपुर,

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की जाती है। नशे के खिलाफ जन जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। नारकोटिक ड्रग्स एण्ड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मादक पदार्थों की जब्ती की कार्रवाई की जाती है। तस्करी तथा अवैध बिक्री में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। उनकी सम्पत्ति जब्त की जाती है। साथ ही युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए नशा मुक्ति केन्द्रों का संचालन भी सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा भी इस संबंध में संज्ञान लेते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।

गृह राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी रोकने के लिए सजगता से कार्रवाई की जा रही है। अधिक समस्याग्रस्त जिलों में जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देकर टीमों का गठन भी किया गया है। साथ ही पकड़े गए अपराधियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ पुलिस की मिलीभगत की कोई शिकायत अब तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसी कोई भी शिकायत आने पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाएगा।

इससे पहले विधायक रामनिवास गावडिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गृह राज्य मंत्री ने कहा कि जिला हनुमानगढ में विगत 03 वर्षों में चिट्टा मादक पदार्थ की तस्करी के कुल 404 प्रकरण दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त दर्ज 404 प्रकरणों में 894 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया तथा 354 प्रकरणों मं  चालान न्यायालय में पेश किये गये व 50 प्रकरणों में अनुसंधान जारी है। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए किये गये प्रयासों एवं कार्यवाही का विवरण भी सदन के पटल पर रखा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति