डिप्टी सीएम साव रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे घोटाले पर बोले- यह मामला कब और किसकी नाक के नीचे हुआ यह सब

रायपुर

छत्तीसगढ़ में इन दिनों रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे घोटाले को लेकर राजनीती गरमाई हुई है. पक्ष और विपक्ष इस घोटाले को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है. इस बीच घोटाले को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को पहले यह विचार करना चाहिए कि यह मामला कब का है और किसकी नाक के नीचे यह सब हुआ. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले खुद सोच-समझ लें कि उन्हें कहना क्या है. इसके साथ ही अरुण साव ने पीएम मोदी के दौरे समेत अन्य मुडूं पर भी बयान दिया.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे में भूमि पूजन, लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं की घोषणा की संभावना है. इसे लेकर प्रारंभिक चर्चा और बातचीत हो चुकी है, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम निर्धारित होगा, इसकी आधिकारिक सूचना दी जाएगी.

नगर निगम द्वारा अवैध कब्जों पर हो रही कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शहर जैसे-जैसे विकसित हो रहा है, अवैध कब्जों को हटाने की आवश्यकता भी बढ़ रही है. जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनके लिए निर्धारित स्थान रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा नहीं हो इसके लिए नगर निगम अपनी कार्रवाई करता है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति