कर्टनी कार्दशियन के 15 साल के बेटे को लेकर उड़ रही अफवाहों पर दिया करारा जवाब

 

लॉस एंजिल्स

किम कार्दशियन की बहन कर्टनी कार्दशियन के 15 साल के बेटे को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई सारे मीम्स चल रहे हैं कि कर्टनी कार्दशियन का केवल 15 साल का बेटा Mason Disick एक बच्चे का पिता है। अब मां ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और ऐसी बात करने वालों को करारा जवाब दिया है।

उन्होंने अपने बेटे मेसन डिस्किक के बारे में चल रही अफवाहों पर लताड़ लगाते हुए हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा- उनके 15 वर्षीय बेटे के पिता बनने की अटकलें पूरी तरह से गलत हैं और अटकलें साफ झूठी हैं।

कर्टनी ने लिखा है कि मेसन का कोई बच्चा नहीं
उन्होंने लिखा है, 'मैं शायद ही कभी अपने या अपने परिवार के बारे में अफवाहों या साजिशों पर बात करती हूं, लेकिन ये मेरे बच्चे के बारे में है और किसी को भी एक पल के लिए भी ये सोचने देना गलत होगा कि ये सच हैं। ये खबरें सच नहीं हैं।' कर्टनी ने लिखा है कि मेसन का कोई बच्चा नहीं है।

मेसन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स
उन्होंने ये भी कहा कि मेसन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाया गया है। कर्टनी ने कहा कि उनके बेटे की कोई पब्लिक प्रोफाइल नहीं है और फैन्स से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उस पर भरोसा न करें।

मेसन के पिता स्कॉट डिस्किक ने भी कही ये बात
वहीं मेसन के पिता स्कॉट डिस्किक ने भी मेसन के टीनेज पर बात की है। PEOPLE से बातचीत में उन्होंने कहा है, ' मेसन अगर किसी परेशानी से गुजर रहा है तो मैं उससे अपने जीवन के बारे में बात करता हूं। जैसे कि मैंने जो गलतियां की हैं, मैंने क्या किया है और मेरे लिए क्या कारगर रहा है, मेरे लिए क्या कारगर नहीं रहा है, इन बारे में।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति