तारीफ के बाद फूले नहीं समा रहे शाहबाज शरीफ को ट्रंप जल्द ही बड़ा झटका देने की तैयारी में, अमेरिका में नो एंट्री!

वॉशिंगटन
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक आतंकी को पकड़वाने में मदद करने के लिए पाकिस्तान की खूब तारीफ की थी। इस तारीफ के बाद फूले नहीं समा रहे शाहबाज शरीफ को ट्रंप जल्द ही बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसे आदेश पर दस्तखत कर सकते हैं जिससे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लोगों पर अगले हफ्ते से ही अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लग जाएगी। बता दें कि ट्रंप प्रशासन दुनिया के कई देशों पर ट्रैवल बैन लगाने की तैयारी में हैं। अमेरिकी सरकार ने इसके पीछे देश की सुरक्षा का हवाला दिया है।

सूत्रों ने बताया है कि जनवरी को एक कार्यकारी आदेश जारी किया गया जिसमें पाक और अफगानिस्तान के अलावा दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों पर अमेरिका आने प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी थी। यही नहीं 2018 में उनकी इस नीति को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 में इन प्रतिबंधों को हटा दिया था और इसे राष्ट्रीय विवेक पर एक धब्बा बताया था।

ट्रंप की लिस्ट में कौन से देश?
ट्रंप ने 12 मार्च तक उन देशों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था जिनसे यात्रा आंशिक रूप से या पूरी तरह से निलंबित की जानी चाहिए। इससे पहले ट्रंप अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरतने के लिए सुर्खियां बना चुके हैं। वहीं अक्टूबर 2023 में अपने चुनावी अभियान के दौरान भी उन्होंने गाजा पट्टी, लीबिया, सोमालिया, सीरिया और यमन जैसे देश के लोगों को सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। ट्रंप अगर इस तरह का कोई भी प्रतिबंध लगाते हैं तो यह उन हजारों अफगानों को प्रभावित कर सकता है जिन्हें शरणार्थियों के रूप में या विशेष प्रवासी वीजा पर अमेरिका में पुनर्वास के लिए मंजूरी दी गई थी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति