इस बार यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी

दुबई

पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अब फाइनल दौर में पहुंच गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहकर ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है. यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां भारत की भ‍िड़ंत न्यूजीलैंड से होगी.

इस बार यदि भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो वो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. साथ ही इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पछाड़ेगी. दरअसल, फाइनल जीतते ही टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी.

इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन खेला जा रहा है. अब तक भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 बार खिताब जीते हैं. कंगारू टीम सेमीफाइनल में भारत के ही हाथों हारकर बाहर हो गई है. ऐसे में अब तीसरा खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाने का मौका टीम इंडिया के पास ही है.

भारत ने 2002 (संयुक्त रूप से) और 2013 में जीता खिताब

भारतीय टीम सबसे पहले श्रीलंका में खेले गए इस तीसरे यानी 2002 सीजन में चैम्पियन बनी थी. तब भारतीय टीम और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से खिताब अपने नाम किया था. जबकि 2013 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब जीता.

2013 के बाद 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी को इंग्लैंड में कराया गया. तब पहली बार पाकिस्तान ने इसे अपने नाम किया. इसके बाद 2021 में टूर्नामेंट होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया. अब करीब 8 साल बाद यह टूर्नामेंट दोबारा कराया जा रहा है.

अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

साल विनर नतीजा
1998 साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया
2000 न्यूजीलैंड भारत को 4 विकेट से हराया
2002 भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता मैच बेनतीजा रहा
2004 वेस्टइंडीज इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया
2006 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2009 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
2013 भारत इंग्लैंड को 5 रनों से हराया
2017 पाकिस्तान भारत को 180 रनों से हराया

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति