जबलपुर से दो ग्रीन कॉरिडोर बनाकर, विमान से इंदौर भेजी किडनी

जबलपुर

 नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर अंगदान की प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूरी हुई। शुक्रवार को इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुए 56 वर्षीय व्यक्ति के स्वजनों ने उसकी किडनी डोनेट की हैं।

एक किडनी दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज को लगाई। जबकि दूसरी किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर भेजी गई है। इसके लिए मेडिकल अस्पताल से लेकर मेट्रो अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया, जबकि दूसरा ग्रीन कॉरीडोर डुमना तक बनाया गया।

सुपर स्पेशलिटी में ऑर्गन डोनेट की प्रक्रिया देर रात से ही आरंभ हो गई थी। आर्गन डोनेट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशलिटी डायरेक्टर डॉक्टर अवधेश कुशवाहा, डॉक्टर फणींद्र सोलंकी, डॉक्टर तुषार धकाते जबकि मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश पटेल, डॉक्टर विशाल बड़ेरा और समन्वयक डॉक्टर अभिषेक दुबे का विशेष सहयोग रहा।

बुधवार को लाया गया था मरीज को

जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट शिल्पी नगर निवासी पूरनलाल चौधरी बीते दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे्। जिनके सिर पर काफी चोट थी। स्वजन उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज का ब्रेन डेड हो गया।

इसके बाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वजनों से चर्चा कर आर्गन डोनेट कर किसी दूसरे व्यक्ति को जिंदगी देने के लिए तैयार कर लिया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति