सांसद राजीव शुक्ला की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए ASI को दिए निर्देश

रायपुर

सांसद राजीव शुक्ला ने बीते साल राज्यसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने की बात कही थी. इस पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को प्रस्ताव पर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पत्र के माध्यम से सांसद को जानकारी दी है.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र के माध्यम से बताया कि सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर सहित स्मारक और स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रायपुर मंडल के संरक्षण में हैं. स्थल में नियमित रूप से रखरखाव कार्य किया जाता है, और स्मारक अच्छी स्थिति में संरक्षित हैं.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसी धरोहर स्थल को विश्व धरोहर सूची में शामिल करना एक जटिल और लंबी प्रक्रिया है. इसके लिए यूनेस्को विश्व धरोहर समिति द्वारा निर्धारित एक या अधिक मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जैसा कि उनके परिचालन दिशानिर्देशों में उल्लिखित है. इसके अतिरिक्त, साइट की प्रामाणिकता और अखंडता को प्रदर्शित किया जाना चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति