भारत के लोकतंत्र की महान परम्पराओं को बनाये रखने का दायित्व हम सबका

भोपाल
भारत के लोकतंत्र की महान परम्पराओं को बनाये रखने का दायित्व हम सबका है। हमारे देश के आदर्शों और महान मूल्यों से बना लोकतंत्र पूरी दुनिया में सम्मान से देखा जाता है। पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय विद्यापीठ के संसदीय प्रश्न-मंच प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में यह विचार तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री किशन यादव ने व्यक्त किये। संसदीय प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में 12 विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

संसदीय विद्यापीठ की संचालक डॉ. प्रतिमा यादव ने कहा कि संसद और विधानसभाएँ भारत के बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाली संस्था हैं। इन संस्थाओं के बारे में प्रत्येक युवा को जानने की उत्सुकता होनी चाहिये। कार्यक्रम में पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने भी भारत के गौरवशाली लोकतंत्र परम्पराओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के नव-निर्माण में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की भूमिकाएँ महत्वपूर्ण होती हैं। प्रतियोगिता का संचालन प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय विदिशा डॉ. ब्रह्मदीप अलूने ने किया। उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान भोपाल प्रथम, सरोजिनी नायडू महाविद्यालय द्वितीय और पीसीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हमीदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति