जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करे, सेवा ही हमारा काम : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
अधिकारी जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करे। जनता के फोन उठाएं,उनकी समस्या सुने और समस्या का समाधान करे। लोगों की सेवा ही हमारा काम है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश अधिकारियों को दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अयोध्या नगर एक्सटेंशन में विकास कार्यों में हो रहे विलंब और अधिकारियों के पास उचित जानकारी नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के दौरान कोई कठिनाई अथवा समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। कार्य में लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी की सप्लाई का विशेष ध्यान रखें, जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अयोध्या नगर में सीवेज कई जगह सड़कों पर बह रहा है। सीवेज लाइन को दुरुस्त करें और सीवेज के चेम्बर सुधारें।

अयोध्या नगर एक्सटेंशन फेज-5 से लेकर वार्ड 64 और वार्ड 68 की विभिन्न कॉलोनियों में 6 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से पानी सप्लाई और पेयजल कनेक्शन का काम किया जा चुका है। वहीं, नई सीवेज लाइन बिछाने और दुरुस्त करने के कार्य पर 3 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। इसी तरह सिविल के कार्यों के अंतर्गत पार्कों के सौंदर्यीकरण और सीसी रोड के निर्माण पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य किए जा चुके है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने, जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
समीक्षा बैठक में श्री उदित गर्ग, श्रीमती उर्मिला मौर्य, श्रीमती छाया ठाकुर, संतोष ग्वाला उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति