अंगदान परोपकार का सर्वोच्च उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि अंगदान एक महान पुण्य कार्य है, जिससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और परोपकार का सर्वोच्च उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्व. श्री पूरन चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की है और समाज से अंगदान को जीवनदायी संकल्प के रूप में अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की कार्य कुशलता एवं आपसी समन्वय से अत्यंत ही सुखद परिणाम आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जबलपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की पूरी टीम प्रशासन और पुलिस की कुशलता एवं तत्परता की सराहना की है।

उल्लेखनीय है कि 5 मार्च को जबलपुर के श्री पूरन चौधरी कार्य स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिससे उन्हें गंभीर सिर की चोट आई। मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती होने के बाद सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभाग में उनकी जांच की गई, जिसमें ब्रेन डेड की पुष्टि हुई। तत्पश्चात, चिकित्सकों ने परिजनों को अंगदान के महत्व की जानकारी दी, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

डेढ़ माह में जबलपुर में आर्गन ट्रांसपोर्टेशन के लिये बनाये गये दो ग्रीन कॉरिडोर
इसके बाद, स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन इंदौर को सूचित कर आवश्यक तैयारियाँ की गईं। कलेक्टर जबलपुर श्री दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे एक किडनी बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर और दूसरी बड़ेरिया मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर में जरूरतमंद मरीज को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट की गई। इस संपूर्ण प्रक्रिया में डॉ. नवनीत सक्सेना, डॉ. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाहा, डॉ. जितिन बजाज, डॉ. फनीन्द्र सिंह सोलंकी, अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासन और पुलिस का सराहनीय योगदान रहा। अंगदाता स्व. पूरन चौधरी की पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान पहुँचाया गया और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति